जिले में बूढ़ी गंडक व गंगा नदी में उफान, कोसी व बागमती के जलस्तर में कमी से राहत
खगडि़या, जुलाई 27 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में बूढ़ी गंडक व गंगा नदी में सोमवार को उफान रही। वही कोसी व बागमती के जलस्तर में कमी से लोगों में राहत दिखी। हालंाकि कोसी व बागमती नदियां फिलहाल खतरे के निशान से अब भी एक मीटर से अधिक ऊपर हैं। वही गंगा व गंडक के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके में लगी फसलों के डूबने के आसारबढ़ गए हें। रास्ते पर पानी फैल जाने से किसान व पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। जल संसाधन विभाग ने तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है। वही जिले के बेलदौर प्रखंड के गांधीनगर में कटाव की स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है। गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के कारण बाढ़ का पानी उपधारा में तीव्र गति से फैल रहा है। जलस्तर में तेज गति से वृद्धि होता देख दियारा के पशुपालको ंक़ो बाढ़ का भय सताने लगा है। अगर इस तरह गंगा के जलस्तर में वृद्धि होती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.