सराईकेला, मई 27 -- सरायकेला। जिले में सर्पदंश के मामलों में तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2025 के शुरुआती छह महीनों (जनवरी से जून) में ही जिले भर में 159 लोग सर्पदंश के शिकार हुए वहीं जुलाई से दिसंबर 2025 तक 173 लोग शिकार हो चुके थे। जनवरी से अप्रैल 2026 तक 47 लोग सर्पदंश का शिकार हो चुके हैं। बरसात में सदर अस्पताल पहुंचते हैं हर महीने 20-25 सर्पदंश के मरीज यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां में सर्पदंश का कहर: 16 महिनो में 379 मामले, मानसून आते ही बढ़ा मौतों का खतराजिले में सर्पदंश के आंकड़े जिले में हर साल औसतन 300 से 350 लोग सांप के काटने से प्रभावित होते हैं। विशेषज्ञों क...