सासाराम, जून 1 -- सासाराम, एक संवाददाता। शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के सबसे साक्षर जिलों में शुमार रोहतास में निजी कोचिंग संस्थानों की भरमार है। सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज अनुमंडल को मिलाकर जिले में 500 से अधिक कोचिंग संस्थानों का संचालन हो रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बिहार कोचिंग संस्थान (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम लागू होने के 16 वर्ष बाद भी जिले में एक भी कोचिंग संस्थान का विधिवत निबंधन नहीं हो सका है। इससे शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- एक ही डॉक्टर के नाम पर 2-3 अस्पतालों का निबंधन, जांच के अभाव में फल-फूल रहा खेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...