जिले में बिना अग्नि सुरक्षा के संचालित अस्पताल होंगे बंद
कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में बिना अग्नि सुरक्षा के संचालित अस्पतालों की जांच करायी जाएगी। सरकारी अस्पतालों में भी अग्नि सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। वहीं, निजी अस्पतालों को फायर एनओसी लेने के लिए पहले नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद एक तय समय दिया जाएगा। तय समय पर फायर एनओसी नहीं लेने वाले निजी अस्पतालों को बंद करा दिया जाएगा। मालूम हो कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल में आग लगने से सात लोगों की मौत के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इस बात की जानकारी कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने हिन्दुस्तान के साथ बातचीत में देते हुए बताया कि इसके तहत जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की युद्धस्तर पर जांच होगी। सिविल सर्जन ने कहा कि अग्नि सुरक्षा जांच में पास होनेवाले अस्पतालों को ही आगे संचालन की अनुमति दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.