बदायूं, मई 23 -- जिले में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही बिजली संकट ने चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। जगह जगह धरना प्रदर्शन, जाम, बिजलीघर का घेराव तक हो रहा है। इसके बाद भी हालात जस के तस हैं। लोगों में विद्युत निगम के अधिकारियों से लेकर लाइनमैन तक फोन न उठाने के चलते नाराजगी बढ़ती जा रही है। चारों ओर हाहाकार के बीच भी प्रशासनिक अफसर ध्यान नहीं दे रहे। यही हालात रहे तो हालात और बिगड़ सकते हैं। शहर से लेकर गांवों तक कई-कई घंटों की अघोषित कटौती और भारी लो वोल्टेज की समस्या से पूरा जनजीवन ठप हो गया है। यह भी पढ़ें- जिले में बिजली संकट से चारों ओर हाहाकार भीषण गर्मी के कारण कूलर, पंखे और एसी के अत्यधिक उपयोग से बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर है, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने से हाहाकार मचा है। रात में भी बिजली गुल रहने से लोगों की नींद ...