जिले में बिजली-पानी आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश: आफताब अहमद
फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- फरीदाबाद/नूंह, धनंजय चौहान। भीषण गर्मी के बीच नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने शुक्रवार को बिजली, जन स्वास्थ्य (पानी) और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के एसई, एक्सईएन, एसडीओ और जेई मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि गर्मी के इस दौर में बिजली और पानी की किल्लत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लोगों को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्हाेंने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधायक आफताब अहमद ने बतया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली कटौती के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है और कई गांवों से पानी न मिलने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.