कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के तमाम घाटों से बालू का उठाव जारी है। वैसे, कहने को तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून अर्थात एनजीटी की ओर से 10 जून से ही बालू के उठाव पर रोक लगा दी गई है। मगर कोडरमा जिले में खनन विभाग की खामोशी से बालू तस्करों में खुशी है। खनन विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण सरकार को जहां लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, वहीं नदियों का स्वरूप भी बदल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन विभाग की ओर से कभी भी इन घाटों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। हां, कार्रवाई के नाम पर कभी-कभार एक दो ट्रैक्टर को जब्त किया जाता है, उसके भी चालक खनन विभाग के अधिकारी से नहीं पकड़ में आते हैं। यह भी पढ़ें- एनजीटी की रोक के बाद भी जयनगर, सतगावां में हो रहा बालू का उठावअवैध बालू निकासी जयनगर के बदुलिया, चेहाल, बिहारो...