बांका, अप्रैल 29 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को मौसम ने दिनभर दिलचस्प करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे तेज धूप का असर काफी हद तक कम हो गया। दिन चढ़ने के साथ बीच-बीच में सूर्यदेव ने दर्शन जरूर दिए, लेकिन बादलों के साथ जारी आंख-मिचोली के कारण गर्मी संतुलित बनी रही। इसका असर यह हुआ कि, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई और दिन अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य के आसपास रहने और धूप के तीखेपन में कमी आने से लोगों को बड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- जिले में बादलों और धूप की आंख-मिचोली, मौसम रहा सुहावना, गर्मी से मिली राहत वहीं, करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रह...