मोतिहारी, अप्रैल 11 -- शंभूनाथ, मोतिहारी। स्टॉप डायरिया कार्यक्रम के तहत जिला में करीब ढाई लाख बच्चे के बीच ओआरएस की पुड़िया वितरित की जाएगी। साथ में करीब 14 लाख जिंक की गोलियां भी बांटी जाएगी।इसको लेकर दवा का भंडारण करने का निर्देश राज्य स्वास्थ्य समिति ने सीएस को दिया है। बताते हैं कि जून व जुलाई के महीने में डायरिया दस्त के अधिक केस मिलता है। इसलिए इस पर नियंत्रण के लिए अभी से जिला सेंट्रल स्टोर सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस दवा का भंडारण करने का निर्देश दिया है। जून - जुलाई में स्टॉप डायरिया का अभियान शहर से लेकर गांव तक चलेगा। यह दवा घर घर एएनएम और आशा कार्यकर्ता वितरण करेगी। बताया जाता है कि पिछले तीन साल से जिला में डायरिया का प्रकोप कुछ ज्यादा ही पाया जा रहा है। इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जाना है। विभागीय सूत्र के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.