रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ओर से जिले में मॉक ड्रिल की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपदा की स्थिति में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणाली को देखा गया। जिले के किच्छा, गदरपुर, खटीमा, रुद्रपुर, काशीपुर व पंतनगर सहित प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग आपदा परिदृश्यों पर आधारित अभ्यास किए गए। किच्छा में टिड्डी दल, गदरपुर में अस्पताल में आग, खटीमा में बाढ़, रुद्रपुर में मानव-वन्यजीव संघर्ष, काशीपुर में गैस रिसाव और पंतनगर में सीएनजी स्टेशन पर आग की स्थिति का सफल अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीएम गदरपुर ऋचा सिंह, एसडीएम खटीमा तुषार सैनी, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार किच्छा गिरीश चंद्र त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद तिवारी सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस, स्वास्थ्य व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.