सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- बैरगनिया। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में भव्य रामोत्सव शोभायात्रा के माध्यम से रामभक्ति की एक अनुपम झलक लोगों को देखने को मिला है। विहिप, बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा का नेतृत्व परिषद के जिला सेवा प्रमुख संतोष कुमार देशमुख एवं प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। रामोत्सव पर श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा था। हाथों में भगवा ध्वज और मुख पर 'जय श्री राम' के नारों के साथ रामभक्तों की टोलियां शहर भ्रमण पर निकलीं। शोभायात्रा मनोहर बाबा मंदिर के प्रांगण से शुरू हुई और मुख्य पथ,बौद्धि माता मंदिर रोड, घीपट्टी, बाबा लालदास मठ रोड सहित विभिन्न सड़कों से गुजरती हुई पुनः मनोहर बाबा मंदिर में पहुंचीं,जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के स्वरूप में सजे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.