अमरोहा, अप्रैल 5 -- जिले में गन्ना विकास विभाग एवं जनपद की चीनी मिलों द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए डीसीओ द्वारा जिले के समस्त ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों एवं सचिव को निर्देशित किया है कि वे चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति प्रदान करें। नियमित समीक्षा के अंतर्गत गन्ना विकास कार्यों की समीक्षा, विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता, बजट एवं व्यय की स्थिति, कृषकों को प्रदत्त तकनीकी मार्गदर्शन तथा मिल क्षेत्र में गन्ने की उपलब्धता एवं उसके कारणों का विश्लेषण प्रत्येक 15 दिवस में अनिवार्य रूप से करें। डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिले में बसंतकालीन गन्ना बुवाई का कार्य तेज गति से संचालित है। गन्ना विकास विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर कृषक गोष्ठियों का आयोजन कर ...