सीवान, मार्च 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य के अन्य जिलों में बर्ड फ्लू की आहट के बीच सीवान जिले के लिए राहत भरी खबर है। पशुपालन विभाग द्वारा जिले में की गई जांच और निगरानी के बाद यह स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में जिले में बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। विभाग की मुस्तैदी के कारण पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोग और आम नागरिक फिलहाल सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. एहसानुल होदा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगस्त महीने के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 200 मुर्गियों के सैंपल एकत्र किए गए थे। इन सैंपलों को गहन जांच के लिए लैब भेजा गया था। जिनकी रिपोर्ट पूरी तरह निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट में जिले के किसी भी पक्षी में एवियन इ...