जिले में बन सकता स्पोर्ट्स कालेज, दैलवारा में खोजी 40 एकड़ भूमि
ललितपुर, जून 22 -- ललितपुर। जनपद में स्पोर्ट्स कालेज बनाने के संबंध में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की ओर से विधानसभा में दिए सुझाव पर काम शुरू हो चुका है। शासन ने इसके लिए जनपद में जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस क्रम में उप जिलाधिकारी सदर ने दैलवारा में चालीस एकड़ भूमि चिन्हित की और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने आला अफसरों को प्रस्ताव भेज दिया है। ललितपुर जनपद खेल के मामले में बहुत ही पिछड़ा है। यहां संसाधनयुक्त खेल मैदान और कोच का जबरदस्त अभाव है। जिसकी वजह से यहां की खेल प्रतिभाओं को निखरने का पर्याप्त मौका नहीं मिलता। यही कारण है कि अभी तक जनपद को कोई भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन नहीं कर पाया। बीते माहों में राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मण्डलस्तर पर स्पोर्ट्स कालेज बनाने की योजना बनाई। जिसको ध्यान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.