जिले में बनेगी 87 हजार लखपति दीदी, साल में एक लाख के ऊपर होगी कमाई
उरई, सितम्बर 25 -- उरई। संवाददाता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं की सलाना कमाई एक लाख से ऊपर ले जाने का लिए लखपति दीदी योजना शुरू की गई है। गत वर्ष के लक्ष्य को मिला जिले में 87 हजार महिलाओं को इस श्रेणी में शामिल किया जाना है। इनको चिन्हित करने का काम जारी है और प्रत्येक तिमाही के हिसाब से डिजिटल आजीविका रजिस्टर बनाया जा रहा है। टारगेट को पूरा करने के लिए अधिकारी प्रयास में जुटे हैं और चिन्हित महिलाओं को कृषि कार्य के साथ ही समूहों के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो।शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की गरीब परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़कर उनके आर्थिक उत्थान के लिए कवायद की जा रही है। इसके तहत स्वरोजगार के लिए समूहों को न केवल रिवाल्विंग फंड से लेकर सामुदायिक निवेश निधि का लाभ दिया जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.