आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के दो ब्लॉकों में दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। यहां छात्र-छात्राओं को प्राइमरी से 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। शासन की तरफ से विद्यालय के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 23 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। विद्यालयों के निर्माण के लिए विभाग की तरफ से कार्यदायी संस्था नामित करते टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के मिर्जापुर ब्लाक के असगड़ा और जहानागंज ब्लाक के सेमा गांव में दस-दस एकड़ जमीन में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाने के लिए शासन की तरफ से प्रस्ताव मांगा गया था। विभाग की तरफ से प्रति विद्यालय के लिए 24 करोड़ 80 लाख रुपये की आगणन रिपोर्ट बनाकर भेजी गई थी। शासन ने उस पर मुहर लगा दी। पहली किस्त के रूप में 11 करोड़ 60 लाख...