मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत जिले में दो ग्राम पंचायतों में फीकल स्लज मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण होगा। इससे गावों में बने शौचालय के सेप्टिक टैंकों की वैज्ञानिक तरीके से सफाई होगी। इससे दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। उस कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी, इससे स्वच्छता और भूजल सुरक्षित होगा। एक प्लांट के लिए 1.6 बीघे जमीन की तलाश की जा रही है। दोनों के बीच की दूरी एक दूसरे से 15 किमी होगी। रास्ता सुगम हो, जिससे टैंकरों को लाने ले जाने में परेशानी न हो। ऐसी जगह जहां आसपास पोखरी, तालाब या नदी न हो और आबादी से करीब 500 मीटर दूर हो। जिससे निस्तारण के समय उठने वाली दुर्गंध से परेशानी न हो। प्लांट के संचालन में 30 किलोवाट से अधिक बिजली की आवश्यकता होगी इसलिए चयनित की जाने भूमि, बिजली एवं जल ...