आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़। मंडल में बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत 130.81 करोड़ से बिजली वितरण की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके लिए विभाग को शासन की तरफ से स्वीकृति मिल चुकी है। धनराशि मिलते काम शुरू हो जाएगा। इस धनराशि से जिले में तीन नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा आजमगढ़ में 14, मऊ में तीन और बलिया में छह उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि भी होगी। चारों सर्किल में 33 केवी की 20 नई लाइनें बनाने के साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और नेटवर्क सुदृढ़ीकरण समेत कुल 2046 काम कराए जाने हैं। मंडल में 14 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली की मांग बढ़ने के कारण व्यवस्था बेपटरी हो गई है। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज सबसे बड़ी समस्या है। बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मंडल के चारों सर्किल में बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत 130.81 करोड़ की क...