सहारनपुर, अप्रैल 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले में 28 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब 11 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जिला पंचायत को कार्यदायी संस्था के रूप में सौंपी गई है और इसे नौ माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शासन के निर्देशानुसार जैसे ही निर्माण कार्य 50 प्रतिशत पूरा होगा तो स्वास्थ्य विभाग आवश्यक उपकरणों की सूची पंचायतीराज विभाग को सौंपेगा, ताकि समय रहते खरीद प्रक्रिया शुरू की जा सके। उपकरणों की खरीद के लिए अलग व्यवस्था निर्धारित की गई है। दो लाख रुपये या उससे अधिक लागत वाले उपकरण उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खरीदे जाएंगे, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.