हाथरस, नवम्बर 19 -- सांसद/विधायक एवं समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन प्रत्ये्क मतदेय स्थ्ल पर 1200 मतदाता के आधार पर किया गया है l उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 95 मतदेय स्थल और बनाये जाने है जिसका आलेख्य प्रकाशन 10 नवंबर को कर दिया गया है। आलेख्य प्रकाशन से सम्बन्धित मतदेय स्थलों के सम्भाजन की सूची भी समस्त सांसद/विधायक एवं मान्यनता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गयी थी। जिसके पश्चात सम्भाजन के दौरान आपत्ति और ...