प्रयागराज, मार्च 11 -- जिले के विभिन्न विकासखंडों के कुल 67 चेकडैम, 65 एनीकट संरचनाएं, 172 तालाबों व 153 रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के निर्माण को जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक में अनुमोदन मिल गया है। एनआईसी सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता व सीडीओ हर्षिका सिंह की मौजूदगी में से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। लघु सिंचाई विभाग आगामी वर्षों में विभिन्न योजनाओं में प्रस्तावित कराए जाने वाले कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत प्रस्तावों का पुनः अपने स्तर से सत्यापन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधा में वृद्धि व पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। इसके अति...