गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पर्यटन भवन स्थित कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 196150 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरा है, जबकि अपात्र लोगों के नाम काटने के लिए फार्म-7 भरने वालों की संख्या 5464 है। इस प्रकार नाम कटने के बावजूद 1,90,686 मतदाता बढ़ जाएंगे, जबकि नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 प्राप्त किए जा रहे हैं। 39,263 लोगों ने सुधार के लिए फार्म-8 भरा है। छह मार्च तक नाम जोड़ने का अवसर है। उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों से लोगों को जागरूक करने की अपील की। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/ प्रतिनिधियों को गतिमान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बिना मैपिंग एवं तार्किक विसंग...