जिले में बढ़ेगा हरियाली का ग्राफ, शासन से बढा लक्ष्य
हाथरस, जून 23 -- हाथरस। पिछले साल की अपेक्षा इस साल जिले में हरियाली का ग्राफ बढ़ेगा। शासन स्तर से पौधरोपण के लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है। इस साल जिले में बीस लाख नहीं 23 लाख 45 हजार पौधों का रोपण होगा। लक्ष्य रिवाइज होने के साथ वन विभाग के द्वारा पौधरोपण के लिए जगह की तलाश शुरु कर दी है।
पौधों की गणना साथ ही अन्य विभागों का भी लक्ष्य बढ़ा है। इसलिए वह गढ्ढा खुदान के काम में जुटेंगे। हाथरस जिले में हरियाली का ग्राफ बहुत कम है। जिले में 2.18 प्रतिशत भू भाग हरा है। इसी क्रम में वन विभाग के द्वारा फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के निर्देश पर पौधों की गणना का काम किया जा रहा है। जंगल के अलावा अन्य क्षेत्र में कितनी हरियाली है। वहीं इसी क्रम में शासन स्तर से पौधरोपण को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। शासन स्तर से पूर्व में जिले में बीस लाख पौधों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.