औरंगाबाद, मार्च 22 -- जिले में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क और गर्म रहने के संकेत हैं तथा तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे के अनुसार सोमवार से अगले सोमवार तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री से बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सप्ताह के अधिकांश दिनों में आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना नगण्य बनी हुई है। शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि इससे ठोस बारिश के आसार नहीं हैं। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का असर अधिक महसूस होगा, जिससे आमजन को परेशानी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है, खासकर रबी फसलों की कटाई और भंडा...