मोतिहारी, दिसम्बर 23 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान आसमान से कोहरे की फुहार गिरती रही। सुबह में शीतलहर के कारण ठंड का सितम तेज रहा। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश रहे। शीतलहर की शुरुआत होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी। ठंड से राहत के लिए लोग घरों में अलाव जला कर बैठे रहे। पछुआ हवा के जोर से ठंड पूरे परवान पर रहा। लोग दिनभर गर्म वस्त्र पहने अपने कार्य में मशगुल दिखे। घने कोहरे से सड़कों पर सन्नाटा : सुबह में घने कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोगों का आवगमन कम दिखा। वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। वाहन लाइट जला आ जा रहे थे। दिन चढ़ने के साथ सड़कों पर आवागमन बढ़ गया। चौक चौराहे पर भीड़ कम : ठंड का कहर अधिक रहा। चौक चौराहे पर लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.