औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- कुल खेती क्षेत्र बढ़ा, नकदी फसलों की ओर किसानों का रुझान फोटो- 17 अप्रैल एयूआर 4 कैप्शन- गेहूं की हार्वेस्टिंग करती मशीन अंबा, संवाद सूत्र। जिले में पिछले वर्षों के दौरान रबी फसलों के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं फसल पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिला है। जिला कृषि कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार रबी वर्ष 2020-21 में जिले में कुल एक लाख 31 हजार 475 हेक्टेयर में खेती हुई थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर एक लाख 74 हजार 397 हेक्टेयर पहुंच गई है। इस अवधि में गेहूं का रकबा 71 हजार हेक्टेयर से बढ़कर एक लाख 240 हेक्टेयर हो गया, हालांकि वर्ष 2023-24 में यह एक लाख 942 हेक्टेयर के उच्चतम स्तर पर था। यह भी पढ़ें- दो वर्षों में खेती करने के साधन के साथ उत्पादन खर्च भी बढ़े दलहन फसलों का रकबा भी 48410 हेक्टेयर से बढ़क...