जिले में बच्चों और किशोरों को खिलाई जाएगी पेट में कीड़े मारने की दवा
उरई, जुलाई 27 -- उरई, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। 10 अगस्त से एक साल से 19 साल के 7 लाख 57 हजार 485 बच्चों और किशोरों को आंगनबाड़ी केदो और स्कूलों में जाकर पेट में कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। दवा के साथ स्वास्थ्य महकमे की पूरे ब्लॉक में टीमें गठित की गई हैं।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान जिले में 10 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। जनपद में कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों के माध्यम से एक से 19 वर्ष के बच्चे और किशोर को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएगी। पूरे जनपद में 7,57,485 बच्चे पेट में कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल दवा स्कूलों में खाएंगे। इसमें ब्लॉक बार दवा खिलाने के लिए बच्चे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.