मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी, हिप्र.। स्टेट बैंक आफ इंडिया के तत्वावधान में जीविका के साथ जीविका समूह मेगा ऋण वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार को बापू प्रेक्षा गृह सभागार में किया गया । कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 2 हज़ार जीविका दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंम्भ डीएम सौरभ जोरवाल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी, महा प्रबंधक आर नटराजन, जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक (बैंक लिंकेज) पुष्पेंद्र सिंह तिवारी व जीविका समूह की दीदियों की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। एक दिवसीय मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम में जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह तिवारी ने जीविका की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करते हुए बताया कि दीदियां आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही हैं। जीविका दीदियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.