बगहा, फरवरी 2 -- बेतिया। बेतिया प्रतिनिधि जिलों में 'पालना घर' (क्रैच) की योजना कामकाजी महिलाओं के लिए एक बड़े बदलाव के रूप में उभरी है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत जिले में इनका वस्तिार किया जा रहा है। ताकि सरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिलाएं अपने बच्चों की देखभाल को लेकर नश्चितिं रह सकें। इसका सकारात्मक परिणाम जिले में देखने को मिल रहा है।महिला एवं बाल विकास निगम के डीपीएम अभिषेक प्रसाद ने बताया कि जिले में फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर में पालना घर (क्रैच) संचालित हो रहा है। पालना घर की क्षमता 10 बच्चों की है। जिसमें से फिलहाल अभी 6 बच्चे हैं। बेतिया और बगहा पुलिस लाइन में पालना घर (क्रैच) प्रस्तावित है। जमीन की उपलब्धता होते ही यहां भी पालना घर शुरू हो जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पालना घर (क्रैच)में फिलहाल 2 से लेकर 3 वर्ष के बच्...