बांका, जनवरी 31 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में एक बार फिर ठंड ने वापसी कर ली है। शुक्रवार को मौसम के बदले मिज़ाज ने जिलेवासियों को दिन और रात के अलग-अलग रंग दिखाए। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ, वहीं शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के चलने से ठंड ने फिर से पांव पसार लिए। दोहरे मौसम के इस असर ने आम जनजीवन के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर के समय धूप की तीव्रता के कारण लोगों को हल्की गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। हालांकि दिनभर करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलते रही मगर इसका असर लोगों कोई श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.