जमशेदपुर, जुलाई 31 -- मलेरिया नियंत्रण का अभियान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में 6781 लोगों की जांच की। इससे मलेरिया के 58 नए मरीज मिले हैं। इनमें ब्रेन मलेरिया के भी मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों में पोटका के 22, पटमदा के 9, घाटशिला के 7, मुसाबनी के 7, डुमरिया के 6, सदर अस्पताल के 5, धालभूमगढ़ में 1 और जुगसलाई का एक मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग में एक महीने से शुरू अभियान के बाद भी पोटका मलेरिया का हॉट स्पॉट बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...