जिले में प्वाइंट-टू-प्वाइंट किराया निर्धारण के बाद लागू होगी नयी दर
पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकार ने राज्य के भीतर चलने वाली बसों के किराए का पुनर्निधारण कर दिया है। विभिन्न श्रेणी की बसों के प्रति किलोमीटर की दर से नयी संशोधित किराये में 15 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना सोमवार यानि एक जून से प्रभावी मानी जाएगी। परन्तु जिले में प्वाइंट-टू-प्वाइंट किराया निर्धारण के बाद ही लोकल बसों के लिए संशोधित किराया लागू किया जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी ने शंकर शरण ओमी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की ओर से प्वाइंट टू प्वाइंट किराया निर्धारण के बाद बस ऑपरेटर नयी किराया दर के अनुसार यात्रियों से किराया वसूल सकते हैं। वैसे भी राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में यात्री किराया दर निर्धारित किए जाने के लिए आरटीए के स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.