नैनीताल, अप्रैल 30 -- नैनीताल : डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि 3 मई को नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट NEET(UG)- 2026 की पेन एंड पेपर मोड की परीक्षा जिले में कराई जाएगी| जिसके लिए हल्द्वानी में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड, एमबीपीजी कॉलेज और एमबी इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां 1200 से अधिक युवा परीक्षा देंगे। परीक्षा को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराए जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के लिए मुकेश सिंह नेगी डीएसटीओ नैनीताल, एमबीपीजी कॉलेज के लिए नंद किशोर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जल संस्थान, लालकुआं और एमबी इंटर कॉलेज हेतु अनुराग नेगी रीजनल ऑफिसर यूईपी एंड पब्लिक पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड हल्द्वानी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यह भी प...