बेगुसराय, मई 31 -- शैलेन्द्र को बलिया थाना तो मनोज कुमार को मुफस्सिल थाने की मिली कमान 30 मई को एसपी ने जारी किया आदेश बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार की देर शाम आठ पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। एसपी मनीष के आदेश पर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया है। एसपी का कहना है कि इससे कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

नए थानाध्यक्षों की तैनाती 30 मई को एसपी कार्यायल से निर्गत पत्र के अनुसार बखरी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार को बलिया थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है। बलिया के तत्कालीन थानाध्यक्ष का विशेष शाखा में स्थानांतरण होने के कारण पद रिक्त था। इसी तरह से मुफस्सिल थानाध्यक्ष को अजय शंकर कुमार को प...