मिर्जापुर, जून 14 -- मिर्जापुर। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को नगर के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर मिलाकर कुल चार हजार 949 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 2355 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए सम्मिलित होकर परीक्षा दी और 2529 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई परीक्षा 12:30 बजे तक खत्म हुई। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। केंद्र के प्रवेशद्वार पर अभ्यर्थियों की प्रवेशपत्र और आईडी जांच के बाद इंट्री दी गई। यह भी पढ़ें- बागपत में नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई प्रवक्ता भर्ती परीक्षा इसके बाद दूसरे गेट पर मेटल डिटेक्टर, केवाईसी, बा...