अमरोहा, जून 15 -- अमरोहा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। 2189 पंजीकृत में से 916 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1273 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 40.84 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि विषय से जुड़े प्रश्न आसान रहे, लेकिन सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उन्हें काफी परेशान किया। यह भी पढ़ें- जिले में प्रवक्ता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 916 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षापरीक्षा की प्रक्रिया रविवार को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में आयोजित परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष...