सीवान, फरवरी 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में निजी विद्यालयों को आरटीई के तहत प्रस्वीकृत के लिए ई-संवर्द्धन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करने के लिए निर्देश दिया गया था। बार-बार के निर्देश के बावजूद अभी भी सीवान सदर में महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, श्रीराम कृष्ण मिशन, बिहार पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, विज्ञानानंद केन्द्रीय विद्यालय, यमुना एकेडमी समेत 85 आवेदनों का सत्यापन प्रखंड स्तर पर लंबित है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव व निदेशक विभागीय वीसी में कड़ी नाराजगी जताई थी। साथ ही शीघ्र ही प्रस्वीकृति के लिए लंबित आवेदनों को शून्य करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा कि इसे लेकर डीपीओ प्रारम्भिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान जय कुमार ने सीवान सदर समेत सभी...