कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- जिले में बाल विकास परियोजना के जिम्मेदारों द्वारा बुधवार को पोषण पाठशाला का आयोजन कराया जाएगा। इस दौरान विभागीय योजनाओं से आम जनमानस एवं लाभार्थियों को जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक का पत्र मिलने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजन ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। सीडीपीओ को भेजे गए पत्र में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा है कि निदेशालय की मंशानुरूप जनमानस व लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण और शिक्षा आदि के संबंध में पोषण पाठशाला का सफल आयोजन गत वर्ष की भांति इस बार भी 15 अप्रैल को किया जाना है। यह भी पढ़ें- मुंगेर में बीते 9 अप्रैल से शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा चलेगा 23 अप्रैल तक कार्यक्रम की थीम सही पोषण और प्रारंभिक देख...