पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला में पोषण पखवाड़ा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 से 23 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें 0 से 6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कुपोषण मुक्ति के साथ-साथ शिशु एवं बाल मस्तिष्क के समग्र विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उत्तेजना पर जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, पीएचईडी सहित सभी विभागों को सशक्त समन्वय स्थापित करवाते हुए पीआरआई प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पंचायत स्तर पर पोषण ...