रामपुर, जुलाई 28 -- रामपुर। जिले में हेपेटाइटिस का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सामने आए आंकड़े न सिर्फ चिंताजनक हैं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, बीते एक वर्ष के भीतर जिले में हेपेटाइटिस बी और सी के 250 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में रोजाना हेपेटाइटिस की जांच और इलाज के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जीवनशैली, दूषित खानपान और असुरक्षित आदतें लोगों को इस जानलेवा बीमारी का शिकार बना रही हैं। ​जिला अस्पताल में रोजाना उमड़ रही मरीजों की भीड़ यह भी पढ़ें- यूपी में हर साल हेपेटाइटिस सी के 30 हजार से अधिक केस...