सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियां पैक्स चुनाव के लिए 18 फरवरी को सूचना का प्रकाशन होने के साथ ग्रामीण व प्रशासनिक स्तर पर तैयारी भी जोर पकड़ने लगी है। जिले में एक चरण में पैक्स चुनाव 18 मार्च बुधवार को कराया जाना है। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर दस कोषांगों का गठन किया गया है। कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी पीजीआरओ इस्तेयाक अहमद अंसारी व नोडल पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता जूली कुमारी बनाई गई हैं। इसी प्रकार से सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी एडीएम प्रमोद कुमार राम व नोडल पदाधिकारी डीएसओ सीमा कुमारी, मतपत्र कोषांग व मतपेटिका वजृगहृ कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी मुकेश कुमार व नोडल पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी बालेन्दु नारायण पांडेय, प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिक...