सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- सीतामढ़ी,सीतामढ़ी प्रतिनिधि। जिले में इस वर्ष धान क्रय व्यवस्था कई तरह की प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं से जूझ रही है। कई प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के कारण धान की खरीद-फरोख्त का कार्य ठप पड़ गया है। इससे किसानों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि अपनी उपज लेकर वे लगातार पैक्सों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खरीद शुरु नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति संकट में फंसती जा रही है। किसानों की इस समस्याग्रस्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीतामढ़ी के पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार आगे आए। उन्होंने मंगलवार को सूबे के सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से मुलाकात कर जिले की स्थिति से अवगत कराया। पूर्व विधायक ने बताया कि कई पैक्सों में दस्तावेज़ी गड़बड़ी, तकनीकी खामी, भुगतान संबंधी अनि...