कोडरमा, मार्च 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, जल जीवन मिशन तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ओडीएफ प्लस की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को ग्राम स्तर पर कार्यों में तेजी लाने तथा सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में ओडीएफ प्लस पंचायतों की संख्या बढ़ाई जाए तथा सभी पंचायतों में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की कार्यशीलता, दैनिक सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति का नियमित सत्यापन किया जाए।बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरा संकलन, पृथक्करण, कंप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.