दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में पेयजल आपूर्ति की सुनिश्चिता के लिए पीएचईडी के अधिकारियों एवं संवेदकों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले के किसी भी प्रखंड, पंचायत, गांव या टोले में पेयजल की कमी होने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट रूप से कहा कि पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सभी कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि अप्रैल माह के अंत तक लंबित सभी बोरिंग कार्यों को हर हाल में पूर्ण कर चालू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजनों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में प्याऊ (जल...