गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते ईंधन आपूर्ति को लेकर कई तरह की आशंकाओं के बीच जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पंपों पर आसानी से लोगों को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हुई। जिलाधिकारी भी कह चुके हैं कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। जिले में पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है। आम दिनों की तरह ही वाहन पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर लोगों ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त ईंधन लेने की कोशिश की। आरडीसी स्थिति पंप पर दिनभर स्थिति सामान्य बनी रही, स्थानीय लोगों को आसानी से ईंधन मिला। वहीं पुराना बस अड्डा स्थित पंप, लोहिया नगर, नंदग्राम स्थित पंपों सहित लोनी और मोदीनगर में भी ...