देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर की सख्ती के चलते एक बार फिर जिले में पुलिस की हनक दिखने लगी है। नौ दिनों में दो मुठभेड़ों से बदमाश व तस्कर में खलबली मच गई है। पुलिस के एक्शन में आने के बाद बदमाश अब जिले से पलायन भी करने लगे हैं। विवेचनाओं की मानीटरिंग व पुलिस के एक्शन ने कई शातिर बदमाशों को जेल की हवा खिला दी है। यह भी पढ़ें- देवरिया में आधी रात को तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में शातिर चोर को पैर में लगी गोली, गिरफ्तारपुलिस की सख्ती का असर कुछ माह से देवरिया पुलिस एक्शन में नजर नहीं आ रही थी, जिसके चलते तस्कर व बदमाश सक्रिय हो गए थे। लेकिन एसपी अभिजीत आर शंकर की सख्ती का असर अब दिखने लगा है। देवरिया पुलिस अब एक्शन में नजर आ रही है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर के समीप 2 मई को एक महिला से...