जिले में पीएम आवास योजना खस्ताहाल,10,637 के लक्ष्य में मात्र बने 2,938 आवास
मुंगेर, जून 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की हालत खस्ताहाल है। राशि के अभाव में योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। दो वित्तीय वर्ष बीतने के बाद भी हजारों गरीब लाभुक पक्के मकान के इंतजार में हैं। किस्त नहीं मिलने से कई लाभुकों के घर आधे-अधूरे पड़े हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 10,637 पीएम आवास का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें 10,205 आवास स्वीकृत किए गए। इनमें से 8,923 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी गई, जबकि 1,292 लाभुक अब भी प्रथम किस्त से वंचित हैं। द्वितीय किस्त की बात करें तो 6,719 लाभुकों को ही राशि मिल पाई है और 2,204 लाभुक अब तक दूसरी किस्त के इंतजार में हैं। वहीं तृतीय किस्त 3,898 लाभुकों को दी गई है, जबकि 2,821 लाभुक तीसरी किस्त से वंचित हैं। इस प्रकार रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.