औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- औरंगाबाद जिले में दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के रामपुर परसिया गांव में दो लोगों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में रामपुर परसिया गांव निवासी इंद्रदेव यादव का बेटा लालबाबू कुमार और पौथू थाना के शाहपुर गांव के वीरेंद्र सिंह का बेटा धर्मेंद्र कुमार शामिल है। इनके पास से एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार पौथू थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि रामपुर परसिया गांव में दो लोग लालबाबू कुमार और धर्मेंद्र कुमार हथियार का भय दिखा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने रामपुर परसिया गांव में छापेमारी की। लालबाबू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हथियार छुपा कर रखने की बात स्वीकार की। उसकी न...