जिले में पारा 42 डिग्री के पार,मंगलवार मौसम का सबसे गर्म दिन
गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले में मंगलवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों और आसमान से बरसती आग ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने इस साल के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केवल दिन ही नहीं, बल्कि अब रात के समय भी भीषण गर्मी ने अपना सितम ढाहना शुरू कर दिया है, जिसके कारण लोगों को चौबीस घंटे राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आने वाले पांच दिनों के लिए शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- पेज वन के लिए: राजधानी में 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, सात दिन लू का अलर्ट गर्मी में भारी बढ़ोतरी मौसम विभाग के आंकड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.