प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पांच थानों के प्रभारी बदल दिए गए। पुलिस के मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस लाइंस में रहे निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को कोरांव, अतिरिक्त निरीक्षक हंडिया रहे अविनाश कुमार सिंह को पूरामुफ्ती का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोरांव रहे राकेश कुमार वर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसओ पूरामुफ्ती रहे एसआई मनोज कुमार सिंह को मुट्ठीगंज, एसओ मुट्ठीगंज रहे अरुण कुमार सिंह को सरायममरेज और एसओ सरायममरेज रहे अतुल कुमार मिश्र को घूरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी के एक जिले में पुलिस वालों की शामत, सात महीने में 400 पर ऐक्शन, 105 सस्पेंड, 110 लाइन हाजिर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...